- मौसम अपडेट
मध्य प्रदेश के गुना में तीन सिस्टम सक्रिय होने से सोमवार रात से ही मौसम में बदलाव आया। इस दौरान रात और फिर सुबह कहीं तेज तो कहीं बूंदाबांदी हुई। इससे दिन के तापमान में 4 डिग्री की गिरावट आई। 4 अप्रैल के बाद पहली बार पारा 36 डिग्री के दायरे में आया। बीते 24 घंटे के दौरान 2.2 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई।
बारिश का पहला दौर रात को 3-4 बजे के आसपास आया। इस दौरान कैंट स्थित मौसम केंद्र पर एक मिमी बारिश दर्ज हुई। हालांकि एबी रोड बाइपास पर जोरदार बारिश हुई। इसके बाद सुबह 10 बजे के आसपास भी इसी तरह कहीं तेज तो कहीं धीमी बारिश हुई। इसके असर से दिन का तापमान 36.8 पर आ गया। यह सोमवार के मुकाबले 4 डिग्री कम था। बीते एक माह और 12 दिन में यह सबसे कम था। रात का पारा 2 डिग्री गिरकर 22.8 पर आ गया।
आगे क्या : आज भी हो सकती है बूंदाबांदी : बुधवार को भी हल्की बारिश या बूंदाबांदी हो सकती है। हालांकि तापमान में मामूली इजाफा हो सकता है। यह 38 के आसपास पहुंचने की संभावना है।