भोपाल समेत   मध्य प्रदेश के दूसरे जिलों में तेज आंधी के साथ बारिश हुई है और मौसम विभाग ने अपने पूर्वानुमान में कई जिलों में बारिश की संभावना जताई है। 


 
   



  1. भोपाल में एक घंटे तक चलती रहीं तेज हवाएं
    भोपाल समेत  मध्य प्रदेश के कई जिलों में भी बारिश


 



  1. कई जिलों में मौसम विभाग ने ओलावृष्टि की भी चेतावनी जारी की
    मध्यप्रदेश के सभी जिलों में औसत तापमान में 40 डिग्री सेल्सियस के पार है



 
राजधानी भोपाल में मौसम का मिजाज अचानक बदल गया है। पूरे शहर में धूल भरी आंधी चल रही है। कई इलाकों में हल्की बारिश भी हुई है। आसमान में बिजली भी कड़क रही है। शनिवार को भी भोपाल में देर शाम बारिश हुई थी। मौसम विभाग की तरफ से जारी पूर्वानुमान में प्रदेश के आधे से ज्यादा जिलों में बारिश की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश में अगले 1-2 दिन ऐसा ही मौसम रहेगा। 



  1. भोपाल में तेज हवाओं के साथ आसमान में बिजली भी खूब कड़क रही है। मौसम विभाग के अनुसार भोपाल, ग्वालियर, चंबल, होशंगाबाद और जबलपुर संभागों के जिलों में गरज-चमक के साथ बारिश हो सकती है। इसके साथ ही उज्जैन, शाजापुर, देवास, इंदौर, धार, खंडवा, खरगौन, टीकमगढ़, छतरपुर, सागर और दमोह जिले में भी बारिश की संभावना है।





  1. मौसम विभाग ने अपने पूर्वानुमान में कहा कि पिछले 24 घंटों के दौरान प्रदेश जबलपुर, शहडोल, ग्वालियर और भोपाल संभागों के जिलों में कहीं-कहीं वर्षा दर्ज की गई है। वहीं, इन जिलों में मौसम भी शुष्क रहा है। 


  2. खरगौन में सबसे ज्यादा तापमान 


मध्यप्रदेश में खरगौन आज सबसे ज्यादा गरम रहा है। यहां सर्वाधिक अधिक तापमान 45 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। अन्य जिलों के अधिकतम तापमान में कोई विशेष परिवर्तन नहीं हुआ है। 


शाम में छाए रहे बादल 
मौसम विभाग ने कहा है कि 12-13 मई तक मौसम में कुछ खास परिवर्तन नहीं होने वाला है। शाम के समय आसमान में बादल छाए रहेंगे। गरज चमक के साथ 18 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलेंगी। कई इलाकों में गरज चमक के साथ तेज हवा और हल्की बारिश भी होगी। 



ओलावृष्टि का अलर्ट 
वहीं, मौसम विभाग जबलपुर संभाग के जिलों के साथ सागर, दमोह, रायसेन, सीहोर, होशंगाबाद, बैतूल, शिवपुरी, गुना और शाजापुर जिलों में ओलावृष्टि की आशंका व्यक्त की है। 


यहां चलेंगी तेज हवाएं 
चंबल संभाग के जिलों के साथ भोपाल, विदिशा, राजगढ़, हरदा, ग्वालियर, दतिया, अशोकनगर, टीकमगढ़, छतरपुर, उज्जैन, देवास, इंदौर, धार, खंडवा और खरगौन जिलों में 30-40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलेंगी।



Popular posts
मध्यप्रदेश में लाॅकडाउन 31 मई तक बढ़ा  कौन सा जिला रेड, ऑरेंज और ग्रीन जोन होगा, आज मुख्यमंत्री ऐलान करेंगे
Image
परिवार बोला- तभी होंगे क्वारंटाइन जब जैकी होगा हमारे साथ अधिकारियों को कितनी परेशानी झेलना पड़ती है ऐसे लोगों के  कारण
Image
मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने कहा मनमाने बिजली बिल के मामले में चुप नहीं बैठूंगा गरीब और भोली भाली जनता पर थोपे जा रहे हैं मनमर्जी के बिल
Image
महाराजपुर विधायक नीरज दीक्षित की तानाशाही हरिजन महिला पार्षद किरण अनुरागी को किया उपेक्षित: शिला पट्टिका से महिला पार्षद का नाम गायब
Image