विदिशा की सीमा में लोडिंग वाहन रोकने पर एसपी ने हेड काॅन्स्टेबल को सस्पेंड  किया



  1. एसपी ने कहा- नियमों की जानकारी न होना शर्मनाक, जाओ थाने में वर्दी टांग दो

  2. कलेक्टर पंकज जैन और एसपी विनायक वर्मा लगातार मुस्तैद हैं। विदिशा में दो दिन के सख्त कर्फ्यू के बाद प्रशासन ने जरूरी सामान खरीदने और लोगों की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए एक दिन के लिए थोड़ी ढील दी है। कर्फ्यू तो जारी रहेगा लेकिन शहर के लोग दूध, सब्जी, आटा चक्की पर पिसवाने का काम कर सकेंगे। हालांकि कैंटोनमेंट जोन में पहले की तरह ही कर्फ्यू रहेगा। यहां की सीमाएं पहले की तरह ही सील रहेंगी।
    वाहन चालक ने कलेक्टर से की थी फोन पर शिकायत, एसपी को जानकारी मिलने पर हुई कार्रवाई

  3. विदिशा में अब तक 13 कोरोना पॉजिटिव मिल चुके, 456 सैंपल जांच के लिए भेजे गए हैं



विदिशा. विदिशा में एक हेड कॉन्स्टेबलको अति आवश्यक सेवाओं में लगे लोडिंग वाहन को जिले की सीमा से बाहर जाने सेरोकने पर सस्पेंड कर दिया गया है। आरक्षक की शिकायत कलेक्टर पंकज जैन से की गई थी। इसके बादएसपी विनायक वर्मा ने हेड कॉन्स्टेबल को सस्पेंड कर दिया। विदिशा जिले के चेक पोस्ट पर हेड कॉन्स्टेबल द्वारा तरबूज भरने के लिए जा रहे लोडिंगवाहन को सीमा पररोक दिया गया थाऔर उसे लौटने को कहा था।वाहन चालक ने मौके से कलेक्टर को फोन करके इसकी शिकायत की।


कलेक्टर जैन ने खुदहेड कॉन्स्टेबलसे बात की और उससे गाड़ी रोकने के आदेश की जानकारी मांगी तो हेड कॉन्स्टेबल ने कहा- उन्हें नियम तो नहीं पता। इस पर कलेक्टर ने उन्हें समझाया कि फिर क्यों गाड़ी रोक रहे हैं।कलेक्टर ने हेड कॉन्स्टेबलसे कहा कि लोडिंग वाहनों को नहीं रोकने के आदेश दिए गए हैं।मालवाहक वाहनों के आने-जाने से नहीं रोका जाएगा। कलेक्टर नेइसकी जानकारी एसपीको दी। इसके बाद एसपी ने हेड कॉन्स्टेबलको सस्पेंड कर दिया। बाद में हेड कॉन्स्टेबल ने गलती स्वीकारी, लेकिन एसपी वर्माने फटकाराऔर कहा-"नियमों की जानकारी न होना शर्मनाक है,आपको सस्पेंड किया जाता है। जाओ अपनी वर्दी थाने में टांग दो।"


 


जिले में कोरोना संक्रमण की जांच के लिए रविवार की शाम तक 15 सैंपल जांच के लिए भेजे गए हैं। जिले में 13 कोराेना पॉजिटिव पाए गए हैं। अब तक 456 संदिग्ध मरीजों के सैंपल कोरोना की जांच के लिए भेजे जा चुके हैं। इनमें से 327 मरीजों की रिपोर्ट निगेटिव आई है। राहत की बात यह है कि पिछले 24 घंटे के दौरान कोई भी पॉजिटिव केस सामने नहीं आया है। सीएमएचओ डॉ. केएस अहिरवार ने बताया कि जिले में कोरोना वायरस से संक्रमित मिले मरीजों 13 मरीजों के अलावा कोई नया मामला नहीं आया है। उन्होंने बताया कि 116 मरीजों की जांच रिपोर्ट अभी प्राप्त नहीं हुई है। जिले में अब तक बाहर से आए 22369 मरीजों को क्वारेंटाइन में रखा गया है। जबकि जिला अस्पताल में 20 मरीज क्वारैंटाइन में भर्ती हैं और 11 आइसोलेशन में भर्ती हैं।



  1. 5.91 लाख से ज्यादा लोगों का घर-घर जाकर किया सर्वे


सीएमएचओ ने बताया कि कोरोना संक्रमण की रोकथाम और मरीजों की पड़ताल करने के लिए जिले में स्वास्थ्य विभाग सहित अन्य विभागों के कर्मचारी संयुक्त रूप से सर्वे में जुटे हुए हैं। उन्होंने बताया कि 24 मार्च से 12 अप्रैल तक जिले में 5 लाख 91 हजार 546 लोगों का सर्वे किया जा चुका है। इनमें विदेश से लौटे 118, बाहरी राज्यों से आए 3116 और अन्य जिलों से आए 19135 लोग भी शामिल हैं।