नीलबड़ पुलिस चौकी के  सिपाही ने डिप्रेशन में आकर  खुद को गोली मारी


 


 


भोपाल। रातीबड़ थाना क्षेत्र के नीलबड़ पुलिस चौकी में पदस्थ एक सिपाही ने खुद को गोली मार ली। पुलिसकर्मी ने खुद को गोली क्यो मारी इसकी जानकारी अभी तक नहीं हो पाई है। जानकारी के मुताबिक नीलबड़ पुलिस चौकी में पदस्थ चेतन रायकवार कोरोना वायरस के कारण लग रही लंबी ड्यूटी के चलते डिप्रेशन में आ गया और ड्यूटी खत्म होने के बाद भी काम करवाने से परेशान था।जिसके चलते उसने यह कदम उठाया। बताया जा रहा है कि पुलिसकर्मी चेतन रायकवार 4 महीने पहले ही इस थाने में पदस्थ हुआ था।


उपचार के लिए ले जाया गया हॉस्पिटल
नीलबड़ पुलिस चौकी में पदस्थ सिपाही द्वारा खुद को गोली मारने की जानकारी जब पुलिस को लगी तो वे सभी मौके पर पहुंचे और घायल सिपाही को एक निजी अस्पातल ले गए, जहां घायल पुलिसकर्मी का इलाज चल रहा है।


 


 




  1. डीआईजी बोले पुलिसकर्मी की हालत स्थिर
    वही इस मामले पर जब मीडिया ने शहर के डीआईजी इरशाद वली से बात की तो उनका कहना है कि डॉक्टरों ने बताया कि घायल पुलिसकर्मी की हालत स्थिर है।