- अभी भी गायब हैं कांग्रेस के दो विधायक, एक ने भेज दिया है इस्तीफा
- भोपाल मध्यप्रदेश में जारी सियासी ड्रामे के बीच सरकार पर संकट कम हो रहा है। गायब विधायक अब धीरे-धीरे भोपाल लौट रहे हैं। लापता तीन विधायकों में एक और कांग्रेस के विधायक भोपाल लौट आए हैं। हालांकि दो अभी भी गायब हैं। कांग्रेस वरिष्ठ विधायक बिसाहू लाल सिंह बेंगलुरु में मिले गए हैं। मंत्री सुरेंद्र सिंह बघेल उन्हें बेंगलुरु से लेकर लौटे हैं।
कांग्रेस के वरिष्ठ विधायक बिसाहू लाल सिंह पिछले पांच दिनों से लापात था। उनका फोन भी बंद था और किसी से कोई संपर्क नहीं हो पा रहा था। बेटे ने गुमशुदगी की रिपोर्ट थाने में दर्ज कराई थी। रविवार को बिसाहू लाल सिंह बेंगलुरु में मिल गए हैं। उन्हें मंत्री सुरेंद्र सिंह बघेल बेंगलुरु इंदौर लेकर पहुंचे। जहां उनके साथ गृह मंत्री बाला बच्चन भी नजए आए।
मंत्री सुरेंद्र सिंह बघेल ने कहा कि इन्हें ढूंढने में काफी मेहनत करनी पड़ी है। कांग्रेस विधायक बिसाहूलाल सिंह को लेकर मंत्री स्पेशल विमान से भोपाल के लिए रवाना हो गए। एयरपोर्ट से बिसाहूलाल सिंह को लेकर वह सीधे सीएम हाउस पहुंचेंगे। सीएम हाउस में बिसाहूलाल सिंह की मुलाकात सीएम कमलनाथ के साथ होगी। जहां पर दोनों के बीच नाराजगी को लेकर चर्चा होगी।
- कमलनाथ के साथ हूं
आरोप है कि बिसाहूलाल सिंह बीजेपी के कब्जे में थे। मंत्री के साथ आने पर उन्होंने कहा कि मैं शुरू से ही कांग्रेस के साथ हूं और कांग्रेस के साथ ही रहूंगा। बिसाहूलाल सिंह ने कहा कि मेरा पूरा समर्थन कमलनाथ के साथ है। जबकि कांग्रेस नेताओं का आरोप है कि बीजेपी उन्हें बंधक बनाकर टॉर्चर कर रही है। बिसाहूलाल सिंह से पहले निर्दलीय विधायक सुरेंद्र सिंह शेरा भी वापस लौटकर आए हैं।
- दो अभी भी गायब
गायब चार विधायकों में दो तो लौटकर आ गए हैं लेकिन कांग्रेस के दो विधायक अभी भी गायब हैं, जिनसे किसी का कोई संपर्क नहीं हो पाया है। उनमें से एक विधायक हरदीप सिंह डंग ने तो विधानसभा अध्यक्ष को अपना इस्तीफा भी भेज दिया है। साथ ही आरोप लगाया था कि पार्टी में मेरी सुनी नहीं जाती है, क्योंकि मैं किसी गुट का नहीं हूं।