भोपाल शाहपुरा पुलिस  को मिली सफलता किशोरी को अगवा कर दुष्कर्म करने वाला आरोपित पटना से गिरफ्तार कर भोपाल लाई पुलिस

भोपाल। शाहपुरा पुलिस ने एक किशोरी को अगवा कर उसके साथ दुष्कर्म करने वाले आरोपित को पटना बिहार से गिरफ्तार कर लिया है। आरोपित की पिछले तीन हफ्ते से पुलिस तलाश कर रही थी। जानकारी के अनुसार शाहपुरा में रहने वाली 15 वर्षीय किशोरी सात फरवरी को घर से बगैर बताए लापता हो गई थी। जब उसका कोई पता नहीं चला तो परिजनों ने शाहपुरा थाने में शिकायत की थी। पुलिस ने किशोरी की गुमशुदगी के साथ ही अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ अपहरण की एफआईआर दर्ज कराई थी।




  1. पुलिस को जांच के दौरान पता चला कि आरोपित ग्राम दुग्गल चक्क आदर्श नगर पटना बिहार में रहने वाला प्रियांशु राज उर्फ अर्जुन (30) बहला-फुसलाकर किशोरी को अपने साथ ले गया है। इस जानकारी के बाद पुलिस की एक टीम पटना भेजी गई थी। पुलिस ने आदर्श नगर पटना में रहने वाले प्रियांशु के घर दबिश दी।


पुलिस को मौके पर किशोरी मिल गई। प्रियांशु को गिरफ्तार कर लिया गया है। पूछताछ के दौरान नाबालिग ने बताया कि आरोपित उसे शादी का झांसा देकर अपने साथ लेकर आया था। पटना में वह पति-पत्नी की तरह रह रहे थे। इस दौरान उसने उसके साथ दुष्कर्म भी किया।




  1. इस पर पुलिस ने आरोपित के खिलाफ दुष्कर्म समेत अन्य धाराओं के तहत केस दर्ज कर लिया। स्थानीय न्यायालय में पेश करने के बाद मजिस्ट्रेट से रिमांड लेकर आरोपित को भोपाल लाया गया। यहां न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया है।