- कोरोना अलर्ट: भोपाल नगर निगम ने नयुक्त किए प्रभारी
भोपाल. कोरोना वायरस के संक्रमण को शहर में फैलने से रोकने और इसके प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए रिस्पांस टीम तय की है। इसके तहत दस नोडल प्रभारी बनाएं हैं, ताकि व्यवस्थाएं सुचारू बनी रहे। गौरतलब है कि शहर में सेनिटाइजेशन का काम निगम की टीम ही कर रही है। यदि आपदा बढ़ती है तो भी व्यवस्थाएं सुचारू बनी रहे, इसके लिए जिम्मेदारी अभी से सुपुर्द की गई है।
- ऐसे बांटी व्यवस्थाएं
- प्रभारी- मोबाइल नंबर- जिम्मा
रामेश्वर नील- 9424499593- सार्वजनिक स्थलों व जहां सामान्य रूप से नागरिक जमा होते हैं वहां धुलाई व कीटाणुनाशक स्प्रे कराना। - पवन कुमार सिंह- 9826643272- लोक परिवहन माध्यमों में कीटाणु नाशक स्प्रे कराना।
- एसके श्रीवास्तव- 9424499669- मांस विक्रय, भंडारण को बंद कराना व निष्पादन तय कराना।
- पीके जैन- 7000497570- सिविल संबंधित कार्यों की देखरेख, निर्माण व हटाने की कार्रवाई।
एके पंवार- 9424499576- सतत व स्वच्छ पेयजल सुनिश्चित करना, जनसुविधा स्थलों पर पानी उपलब्धत कराना।
- आशीष श्रीवास्तव- 9424499928- स्ट्रीट लाइटिंग व्यवस्था को सुचारू संचालन।
- विनोद शुक्ला- 9424499775- डीजल, ड्रायवर के साथ वाहनों की उपलब्धता कराना।
- मनोज श्रीवास्तव- 9752702235- जनजागरूकता, पोस्टर, फ्लैक्स प्रदर्शन की व्यवस्था।
- मयंक वर्मा- 9425112611- आपदा के दौरान ट्रेनिंग, कानूनी सलाह व नई जानकारियां उपलब्ध कराना।
- अशोक नागर- स्टोर प्रभारी कीटनाशक, मास्क, मशीनरी, ग्लब्ज, सेनेटाइजर व अन्य वस्तुएं तत्काल उपलब्ध कराना।
- जोन स्तर पर अलग दल
निगम मुख्यालय स्तर पर जिम्मेदारी के साथ ही जोन स्तर पर भी जोनल अधिकारी, इंजीनियर, एएचओ को मिलाकर दल गठित करने के निर्देश हुए हैं। इसके लिए निगम ने 50 लाख रुपए तक शुरुआती बजट तय किया है।
कोरोना एक महामारी है और इसके लिए निगम ने अपनी तैयारी पुख्ता कर ली है। आपदा महामारी के दौरान बचाव के इंतजाम से ही संक्रमण नियंत्रित किया जा सकता है।
- राजेश राठौर, अपर अयुक्त, स्वास्थ्य विभाग भोपाल नगर निगम