किरयाको पर गाना गाकर मन हल्का करता एक जवान।
लागातार ड्यूटी से परेशान ना हों, इसलिए भोपाल पुलिस ने तलैया इलाके में एक नया तरीका निकाला
यहां पुलिसकर्मी किरयाको की मदद से गाने गाकर अपना मन हल्का कर रहे हैं
भोपाल दस दिन से लगातार ड्यूटी कर रहे पुलिसकर्मी अब परेशान हो चुके हैं। सुबह से लेकर देर रात तक ये लोगों को सुरक्षित रहने की सलाह दे रहे हैं। अधिकतर पुलिसकर्मी घर जाते भी हैं तो सिर्फ भोजन करने औऱ परिवार से मिलने। सभी को खुद को मानसिक और शारीरिक रूप से स्वस्थरहने की फिक्र भी है।
लगातार ड्यूटी से परेशान ना हों,इसलिए भोपाल पुलिस ने तलैया इलाके में एक नया तरीका निकाला है। यहां पुलिसकर्मी किरयाको की मदद से गाने गाकर अपना मन हल्का कर रह हैं। जब एक गाना गा चुकाहोता है तो दूसरा आ जाता है। यह क्रम दोपहर बाद से देर शाम तक चल रहा है। इस बीच बाकी पुलिसकर्मी अपनी ड्यूटी बखूबी निभाते रहते हैं। इस बीच राउंड पर आने वाले अफसर भी इनकी हौसला अफजाई करते रहते हैं।