पूर्व विधायक अलका लाँबा बनी नई दिल्ली कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष


नई दिल्ली विधानसभा चुनाव के बाद कांग्रेस में बड़ा बदलाव हुआ है l कांग्रेस ने यहां प्रदेश अध्यक्ष बदलकर पूर्व विधायक अलका लाँबा को अपना नया प्रदेश अध्यक्ष बनाया है l नई दिल्ली विधानसभा चुनाव में आप पार्टी ने बहुमत हासिल कर कांग्रेस एवं भाजपा के दिग्गजों को परास्त किया है l आप की आंधी से कांग्रेस और भाजपा पशोपेश में है l भाजपा भी संगठन में बदलाव करते प्रदेश अध्यक्ष बदलेगी l गौरतलब है कि पूर्व विधायक अलका लांबा नई दिल्ली विधानसभा में विधायक रही है l साथ ही पूर्व में एनएसयूआई की राष्ट्रीय अध्यक्ष, दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ की अध्यक्ष, दिल्ली प्रदेश कांग्रेस समिति के महासचिव और अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की राष्ट्रीय सचिव रही है