- मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के कोहेफिजा इलाके में शनिवार सुबह एक बस व मैजिक में भिडंत हो गई। इस घटना में मैजिक में सवार 4 स्कूली बच्चों को चोटें आईं है।
- जानकारी के अनुसार इंदौर से भोपाल आ रही बस कोहेफिजा इलाके में बच्चों को स्कूल ले जा रही एक मैजिक से टकरा गई। बच्चों को स्कूल ले जा रही इस मैजिक में 20 से ज्यादा स्कूली छात्र सवार थे।
- बताया जाता है इसी दौरान बच्चों को स्कूल ले जा रही मैजिक के वाहन चालक ने वाहन को गलत साइड से ले जाने की कोशिश की। जिसके चलते यह हादसा हो गया है।
- इस हादसे में बस व मैजिक की टक्कर के चलते 2 स्कूली छात्रों को गंभीर रूप से घायल होने की बात सामने आ रही है। उन्हें इलाज के लिए हमीदिया अस्पताल ले जाया गया है। वहीं इस टक्कर में अन्य कई छात्र भी घायल हुए हैं।
घटना के बाद लगी भीड़
वहीं दुर्घटना के बाद क्षेत्र में भीड़ लग गई। जिसके बाद घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया। यहां बच्चों की हालत ठीक बताई जा रही है। दो को ज्यादा चोट आई है चोटिल हुए बच्चों की चोटों को डॉक्टर्स इलाज कर रहे हैं। वहीं अधिकांश बच्चों को इलाज के बाद वापस भेज दिया गया है।