शीतल दास की बगिया में आत्महत्या करने पहुंची थी महिला गोताखोरों ने बचाया



भोपाल के शीतल दास की बगिया में एक महिला आत्महत्या करने पहुंची।बताया जा रहा है कि महिला पारिवारिक कारणों से परेशान होकर आत्महत्या करने पहुंची थी। आत्महत्या करने पहुंची महिला को देखकर मौके पर मौजूद गोताखोर आसिफ ने महिला को रोकते हुए डायल 100 को सूचना दी। सूचना मिलते ही श्यामला हिल्स थाना पुलिस पहुंची और महिला को थाने लेकर समझाइश दी।



नेहरू नगर की रहने वाली है महिला
राजधानी के शीतल दास की बगिया में आत्महत्या करने पहुंची महिला का नाम अनीता बताया जा रहा है। महिला नेहरू नगर की रहने वाली हैं। सूचना मिलते ही महिला के परिवार वाले भी श्यामला हिल्स थाने पहुंचे और महिला को अपने साथ घर ले गए