पुलिस ने चार महिलाओं सहित छह लोगों को गिरफ्तार कर मामला दर्ज किया है।
भोपाल. शाहजहांनाबाद पुलिस ने मंगलवार को किराए के मकान में चल रहे देह व्यापार का भंडाफोड़ किया। पुलिस ने चार महिलाओं सहित छह लोगों को गिरफ्तार कर मामला दर्ज किया है। पुलिस के अनुसार मुखबिर से सूचना मिली थी कि इस्लामी गेट के पीछे किराए के मकान में देह व्यापार चल रहा है। इसके बाद थाना शाहजहांनााबाद पुलिस की टीम ने मंगलवार रात बकरी वाली मस्जिद के पीछे इस्लामी गेट के पास किराए के मकान में दबिश देकर चार महिलाओं सहित फैजान (26) और शाकिर (28) को आपत्तिजनक हालत में पकड़ा गया है। आरोपियों के खिलाफ अनैतिक व्यापार निवारण अधिनियम की धारा 3,4,5 के तहत मामला दर्ज किया गया। पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है।