भोपाल । मकर संक्रांति के पावन त्योहार पर नगर निगम के 25 दिवसीय कर्मचारियों का घर सुना पड़ा है क्योंकि कर्मचारियों को देने के लिए नगर निगम के लिए पैसा नहीं है इसका सीधा असर निगम के कमजोर वर्ग कर्मचारियों पर पड़ रहा है निगम द्वारा आए दिन बड़ी बड़ी घोषणा तो की जा रही है पर जिस कर्मचारियों के भरोसे नगर निगम शहर में बड़े-बड़े कार्यों को अंजाम दे रहा है उन्हीं कर्मचारियों के परिवारिक कष्ट से अनजान नगर निगम की इस करतूत से कर्मचारियों में कार्य करने का मनोबल दिनों दिन गिरता जा रहा है दीवानगंज एक्सप्रेस की टीम ने जब कुछ कर्मचारियों से त्यौहार को लेकर चर्चा की तो काफी दर्द भरे अंदाज में कर्मचारियों द्वारा अपनी पीड़ा सुनाई गई के त्यौहार तो दूर अब पेमेंट नहीं मिलने से घर का चूल्हा जलाना भी मुश्किल हो गया है बढ़ती महंगाई की मार हर तबके के लोगों को पड़ती है लेकिन कर्मचारियों को निगम द्वारा भुगतान नहीं किया जा रहा है इसका ज्यादा असर कर्मचारियों के साथ-साथ उनके परिवार पर भी पड़ेगा इस बार तो 25 दिवसीय कर्मचारियों के साथ नगर निगम के रेगुलर कर्मचारियों की भी पेमेंट आज दिनांक तक नहीं हुई जिन कर्मचारियों की मेहनत से भोपाल को नंबर वन पर लाने की कोशिश की जा रही है उन्हीं कर्मचारियों के लिए समय पर पेमेंट नहीं मिल रही है