भोपाल राजधानी का सबसे पुराना सिनेमाघर लक्ष्मी टॉकीज भोपाल नगर निगम द्वारा आज गिरा दिया गया  दिया गया          

   



  1.  81 साल के फिल्मी सफर का अंत आज सुबह भोपाल नगर निगम द्वारा कर दिया गया

  2. सोमवार सुबह से लक्ष्मी टॉकीज को तोड़ने की कार्रवाई नगर निगम ने शुरू कर दी है।

  3. 81 साल पहले 1939 में शुरू हुआ लक्ष्मी सिनेमाघर, सबसे सस्ता टिकट होने के कारण दूर से लोग आते थे फिल्म देखने
    आखिरी फिल्म 8 जनवरी को सुबह जब प्रशासन ने टॉकीज के गेट पर ताला जड़ा तब यहां तबाही फिल्म लगी थी



भोपाल. 81 साल पहले 1939 में शुरू हुए शहर के सबसे पुराने सिनेमाघर पर आज प्रशासन ने जमींदोज कर दिया। पुराने शहर की पहचान लक्ष्मी टॉकीज को जिला प्रशासन ने इसी साल 8 जनवरी को सील किया था। प्रशासन ने टॉकीज सील करने के बाद कब्जा नगर निगम को सौंप दिया था। सोमवार दोपहर इसे तोड़ने की कार्रवाई शुरु कर दी गई,जो लगभग तीन-चार दिन चलेगी।



7 जनवरी को टॉकीज में फिल्म तबाही का आखिरी शो हुआ था। यहां रोजाना नई फिल्म का संचालन होता था। टॉकीज में करीब 720 लोगों के बैठने की व्यवस्था है। 8 जनवरी को प्रशासन ने इसे सील कर दिया था। इसकी वजह टॉकीज की लीज 8 साल पहले समाप्त होना है।


दिसंबर 1950 में महाभारत पिक्चर्स प्रा. लि. फॉर्म का निर्माण किया गया। इसके पहले मालिक जेठानंद खियालदास लालचंदानी थे उनके बेटे जयकिशन लालचंदानी ने बताया कि हर 10 साल में इसकी लीज को नगर निगम रिन्यू कर देता था, लेकिन 2011 में इसकी लीज खत्म होने के बाद नगर निगम ने इसे आगे नहीं बढ़ाया। 2001 में यह कंपनी के शेयर फैजान फईम और उनके पार्टनर ने खरीद लिए थे।


टॉकीज की जमीन 12 हजार 500 वर्गमीटर है। 2011 में टॉकीज की लीज खत्म हो गई थी। 8 जनवरी को जिला प्रशासन ने इसे सील कर जमीन का कब्जा नगर निगम को दे दिया था।अब नगर निगम इस जमीन पर बनी लक्ष्मी टॉकीज को तोड़कर मल्टीलेवल पार्किंग बनाने के उपयोग में ले सकता है। हालांकि लक्ष्मी टॉकीज की जमीन की लीज का मामला हाईकोर्ट में पेंडिंग है।