- वार्ड 46 मे बर्तन बैंक का उद्घाटन पार्षद द्वारा किया गया
- मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के वार्ड 46 में सोमवार को नगर निगम के पहले बर्तन बैंक का शुभारंभ किया गया। नगर निगम के इस पहले बर्तन बैंक का उद्घाटन वार्ड 46 के पार्षद गुड्डू चौहान द्वारा किया गया।
भोपाल में नगर निगम का पहला बर्तन बैंक
इस बर्तन बैंक से 400 लोगों के लिए बर्तन लिए जा सकते हैं, इसके लिए 100 बर्तन पर ₹500 जमा करने होंगे, वहीं बर्तन वापस करते समय उन जमा राशि को वापस लौटा दिया जाएगा।
- इसके अलावा अगर बर्तन गुम होते हैं तो जमा राशि में से बर्तन की राशि की कटौती करके बाकी पैसे लौटा दिए जाएंगे,वही बर्तन ले जाने वाले का मोबाइल नंबर सहित आईडी की फोटो कॉपी भी जमा कराई जाएगी।