- कहा जल्द पुलिस की गिरफ्त में होंगे आरोपी
आदिवासी मामलों के मंत्री ओमकार सिंह मरकाम शुक्रवार को आदिवासी हॉस्टल पहुंचे। उन्होंने बच्चों से बातचीत की।
आदिवासी मामलों के मंत्री ओमकार सिंह मरकाम शुक्रवार को आदिवासी हॉस्टल पहुंचे। उन्होंने बच्चों से बातचीत की।
डीआईजी इरशाद वली ने बताया कि आरोपियों के बारे में पता लगा रहे हैं, विशेषज्ञों की मदद भी ले रहे हैं
आदिवासी हॉस्टल में बुधवार को7 वर्षीय पहली में पढ़ने वाल छात्र की गला दबाकर हत्या कर दी गई थी
भोपाल. राजधानी के पिपलानी थाना क्षेत्र में स्थित सरकारी अनुसूचित जाति और जनजाति हॉस्टलका निरीक्षण करने आदिवासी मामलों के मंत्री ओमकार सिंह मरकाम पहुंचे। उन्होंने विभागीय जांच के आदेश दिए हैं। हॉस्टल कानिरीक्षण किया और स्टॉफ के साथ ही हॉस्टल में रहने वालेबच्चों से बात की। मंत्री ने कहा कि छात्रावास में जिस बच्चे की मौत हुई, वह हमारे समाज का था। उसके हत्या की जानकारी मिली तो बहुत अफसोस हुआ। लेकिन आरोपी बहुत जल्द पुलिस की गिरफ्त में होंगे। हालांकि अब तक पुलिस आरोपियों का कोई सुराग नहीं लगा सकी है।
मंत्री मरकाम ने कहा कि विधानसभा के बाद सीधे हॉस्टल आया हूं, यहां निरीक्षण किया है। घटना की जांच अधिकारी कर रहे हैं, उसके बाद पता चलेगा कि घटना किन-किन बिंदुओं पर की गई है, लेकिन मैं खुद यहां आकर जानना चाहता था कि घटना क्यों और किन परिस्थितयों में हुई है।मरकाम ने आश्रम शाला में बच्चों के रहने के इंतजाम, भोजन और आवासीय व्यवस्था को देखा। उन्होंने मृत छात्र के परिवार को दो लाख रूपये आर्थिक सहायता देने कीघोषणा की।
- आरोपियों को पकड़ने के लिए विशेषज्ञों की मदद भी ले रहे हैं
इससे पहले डीआईजी भोपाल इरशाद वली ने घटनास्थल का मुआयना किया। उन्होंने बताया कि आरोपियों के बारे में पता लगाया जा रहा है, इसके लिए विधि विज्ञान विशेषज्ञों की मदद भी ली जा रही है। यहां पर बुधवारको 7वर्षीय पहली में पढ़ने वाल छात्र की गला दबाकर हत्या कर दी गई थी। बच्चा बुधवार रात करीब 8बजे हॉस्टल की बाथरूम में गिरा मिला था। बाद में उसे अस्पताल में मृत घोषित कर दिया। हत्या के आरोपियों का शुक्रवार तक पता नहीं चला है।
डीआईजी इरशाद वली ने कहा कि पुलिस की टीमें पूरी ताकत से आरोपियों का पता लगाने में जुटी हैं। अज्ञात लोगों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर जांच की जा रही है।
- उधर, कलेक्टर तरुण पिथोड़े ने हॉस्टल अधीक्षिका रेचल राम और सहायक आयुक्त आदिवासी विकास विभाग के मंडल संयोजक शकील कुरैशी को सस्पेंड कर घटना की मजिस्ट्रियल जांच के आदेश दे दिए।
- डीआईजी इरशाद वली ने बताया कि छात्र की मौत के मामले में उसके परिजनों के बयान भी लिए गए हैं। उसका अंतिम संस्कार गुरुवार को कर दिया गया। बताया गया है कि छात्रावास में बालक सूरज खरते का बड़ा भाई दीपक भी रहता है। छात्रावास के कर्मचारियों के बयान भी लिए गए हैं।