- भोपाल।2020 शहरवासी स्वच्छता को लेकर जागरूक हो रहे हैं। इसका अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि सार्वजनिक स्थानों पर सफाई व्यवस्था को लेकर निगम के कॉल सेंटर पर बीते तीन माह में 61 हजार से ज्यादा शिकायतें दर्ज कराई गई हैं।
2018 में अक्टूबर, नवंबर और दिसंबर में कुल 32 हजार 607 शिकायतें आई थीं। ज्यादा शिकायतें दर्ज होने से निगम को फायदा हो रहा है। उसे जैसे ही शिकायत मिलती है उसका जल्द से जल्द निकारण करा दिया जाता है। इस तरह आसानी से साफ-सफाई हो जाती है।
निगम अधिकारियों ने बताया कि 24 घंटे के भीतर शिकायत का निराकरण करने का लक्ष्य तय किया गया है। साथ ही समाधान के बाद शिकायतकर्ता से फीडबैक भी लिया जाता है।
- ऐसे जागरूक हो रहा भोपाल
2018 2019- माह शिकायतों की संख्या शिकायतों की संख्या
- अक्टूबर 11,336 18,676
नवंबर 10,139 23,396- दिसंबर 11,132 19,330
- मॉनीटरिंग में लापरवाही की भी शिकायत
नगर निगम ने कुछ ऐसे सार्वजिनक स्थानों को चिन्हित किया है, जहां अकसर लोगों द्वारा कचरा फेंका जाता है। इन स्थानों पर दरोगाओं को तैनात किया गया है। कॉल सेंटर के अधिकारियों ने बताया कि मॉनीटरिंग के लिए तैनात निगम कर्मचारियों के नदारत रहने की रोजाना 50 से अधिक शिकायतें आ रही हैं।
- चौराहों-तिराहों और प्रमुख स्थान की शिकायतें ज्यादा
शहर के प्रमुख चौराहों-तिराहों की शिकायतें भी ज्यादा आ रही हैं। यह वह स्थान होते हैं जहां अमूमन लोगों को सफाई व्यवस्था के मतलब नहीं होता। लेकिन इसके उलट, लोग सार्वजनिक स्थानों पर कचरा या अन्य गंदगी दिखने पर कॉल कर जानकारी दे रहे हैं। ऐसी शिकायतों की संख्या प्रतिदिन 125 से ज्यादा है।
थूकने तक की हो रही शिकायत
लोग सार्वजनिक स्थानों पर थूकने वालों की भी शिकायतें दर्ज करा रहे हैं। निगम अधिकारियों का कहना है कि ऐसा पहली बार देखने को मिल रहा है। दिसंबर माह में ऐसी 197 शिकायतें दर्ज कराई गई हैं। हांलाकि, इस मामले में नगर निगम कोई कार्रवाई नहीं कर पा रहा है।
- इन नंबरों पर कर सकते हैं शिकायत
स्वच्छता से जुड़ी शिकायतों के लिए नगर निगम ने दो नंबर जारी किए हैं। 155304 और 1800-233-0014 नंबर पर 24 घंटे शिकायत दर्ज कराई जा सकती है।
- इनका कहना है
- बीते सालों की अपेक्षा कॉल सेंटर में स्वच्छता संबंधित शिकायतों में वृद्धि हुई है। मतलब अब लोगों में जागरूकता बढ़ रही है। इन शिकायतों का 24 घंटे के अंदर निराकरण कर दिया जाता है। जितनी ज्यादा शिकायतें होंगी शहर उतना ही स्वच्छ होगा।
- सलमान फारूकी, प्रबंधक, नगर निगम कॉल सेंटर