टीटी नगर थाना क्षेत्र में एक सिरफिरे ने महिला पर चाकू से किया हमला

भोपाल टीटीनगर थाना क्षेत्र में आज दो बड़ी क्राइम की घटना सामने आई। सुबह की घटना में पुलिस को एक अज्ञात शव मिला। दूसरी घटना टीटी नगर थाना क्षेत्र के राहुल नगर की है। जहां एक युवक ने सरेराह महिला के गले पर चाकू से हमला कर दिया। आसपास के लोगों ने महिला को  पास के अस्पताल में भर्ती कराया है। घटना की सूचना पुलिस को लगते मौके पर पहुंची मामले की तहकीकात करने में जुटी है। मिली जानकारी के अनुसार दिनेश अहिरवार नाम के सिरफिरे ने महिला पर चाकू से हमला किया है। पुलिस आरोपी की तलाश करने में जुटी है।


गले मे मारा चाकू, पहले से थी रंजिश


मिली जानकारी के मुताबिक महिला और युवक का पहले रंजिश की सूचना है। बताया जा रहा है कि पुराने विवाद को लेकर युवक ने महिला पर सरेराह मौका मिलते ही चाकू से हमला कर दिया। पुलिस टीम मौके पर मौजूद है।



  1. जानकारी मिलते ही भाजपा पूर्व विधायक उमा शंकर गुप्ता घटना स्थल पर पहुंचे हैं। 


को लेकर अभी स्पष्टतौर पर कोई पुख्ता जानकारी नहीं मिली। पुलिस के अनुसार महिला से पुछताछ के बाद आगे की कार्रवाई की जायेगी