सोमवार को केरवा रोड स्थित जहाज रेस्टोरेंट को ढहा दिया गया।
सोमवार को केरवा रोड स्थित जहाज रेस्टोरेंट को ढहा दिया गया।
प्रदेश में माफिया के खिलाफ मुहिम जारी है। केरवा-भदभदा रोड पर रविवार को 4 अवैध रेस्तरां ढहा दिए गए थे
भोपाल। प्रदेशभर में चलाए जा रहे ऑपरेशन क्लीन के तहत सोमवार को राजधानी भोपाल में फिर नगर निगम का बुलडोजर चला। केरवा डेम रोड स्थित जहाज रेस्टोरेंट को जमीदोजकर दिया गया। वहीं साक्षीढाबे की नपती के बाद कार्रवाई की संभावना बढ़ गई है। पुराने भोपाल का कुख्यात गुंडा रईस रेडियो के ठिकाने को भी तोड़ दिया गया।
- छोला में आदतन अपराधी सुनील का जुलूस निकाला।
प्रदेश में माफिया के खिलाफ मुहिम जारी है। केरवा-भदभदा रोड पर रविवार को 4 अवैध रेस्तरां ढहा दिए गए थे। लेकिन जहाज रेस्तरां को नहीं तोड़े जाने के बाद नगर निगम की कार्रवाई पर सवाल खड़े हुए थे। इसके बाद सोमवार दोपहर बाद नगर निगम के अतिक्रमण विरोधी अमले ने जहाज रेस्टोरेंट को ढहा दिया। खबर लिखे जाने तक कार्रवाई जारी है।
- नगर निगम ने रविवार को साक्षी ढाबे पर भी कार्रवाई नहीं की गई थी। इसकी शिकायत कर अन्य रेस्टोरेंट संचालकों का कहना था कि इस ढाबे की बाउंड्री अतिक्रमण कर बनाई गई है। इसके बाद आज नगर निगम के अमले ने साक्षी ढाबे की नपती की। बताया जा रहा है कि साक्षा ढाबे की बाउंड्री को शाम तक तोड़ दिया जाएगा।
इधर पुराने भोपाल में टीला जमालपुरा इलाके के कुख्यात गुंडे रईस रेडियो के अड्डे को भी नगर निगम के अमले ने ढहा दिया। यहां कार्रवाई करने से पहले किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए पूरे इलाके की घेराबंदी की गई थी। छोला पुलिस ने इलाके के कुख्यात बदमाश आदतन अपराधी सुनील का जुलूस निकाला। कई इलाकों में कार्रवाई अभी जारी है।
- मुख्तार मलिक का मकान कुर्क: प्रशासन ने कुख्यात बदमाश मुख्तार मलिक के अवैध मकान को
कुर्क कर लिया। मलिक के श्यामला हिल्स के समीप अहाता रुस्तम खां में 1500 वर्गफीट पर बने मकान पर 15 साल का एक लाख रुपए से अधिक टैक्स बकाया था। इस मकान की बिल्डिंग परमिशन और मिल्कियत को लेकर कोई रिकाॅर्ड नहीं है। बिल्डिंग परमिशन शाखा ने तीन दिन पहले मलिक की पत्नी शीबा के नाम नोटिस जारी कर दस्तावेज मांगे थे। निगम अफसरों के अनुसार दस्तावेज पेश न होने पर मकान ढहाने की कार्रवाई हो सकती है।