बैंक के पीछे वाले मकान में चल रहा था जुआ, पुलिस ने 13 को किया गिरफ्तार

 



  1. नए साल 2020 के पहले पुलिस सख्त, मुखबिर की सूचना पर 13 गिरफ्तार


 



भोपाल नए साल  2020 की पूर्व संध्या पर पुलिस शहर में संदिग्धों गतिविधियों पर नजर रखे हुए हैं। रात्री गस्ती दल भी शहर में तैनात कर दी गई है। किसी प्रकार की लापरवाही न हो इसके लिए होटल संचालकों को भी निर्देश दिए गए हैं। पुलिस कार्रवाई में मंगलवार की दोपहर में राजधानी भोपाल के रातीबड़ क्षेत्र में पुलिस ने बैंक के पीछे मकान में चल रहे अवैध जुआ सट्टा शराब जैसे प्रकरणों में कार्यवाही करते हुए 13 जुआरी को गिरफ्तार किया है। जुआरियों के पास से पुलिस ने एक डिवाइस व 53450 रुपए बरामद किये।


पुलिस उपमहानिरीक्षक शहर रेंज इरशाद वली द्वारा अपराधों पर नियंत्रण अवैध जुआ सट्टा शराब जैसे प्रकरणों में प्रभावी कार्यवाही करने हेतु निर्देश दिए गए है। उक्त तारतम्य में पुलिस अधीक्षक (दक्षिण) भोपाल संपत उपाध्याय, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जॉन 1 अखिल पटेल के मार्गदर्शन में नगर पुलिस अधीक्षक टीटी नगर संभाग उमेश तिवारी के नेतृत्व में 30/12/2019 को मुखबिर की सूचना पर बैंक ऑफ बड़ौदा के पीछे एक मकान के सामने नीलबड़ चौराहा के पास तेरा जुआरी एक डिवाइस व 52 ताश के पत्तों के साथ हार जीत का दाव लगा रहे थे जिनके पास से 53450 रुपए जप्त किए गए।


 




  1. 1:- नाम आरोपी नीरज पटेल पिता गुरुदयाल पटेल
    2 :- गोविंद शर्मा पिता घनश्याम शर्मा 
    3:-दीपक मारण पिता करण सिंह मारण
    4:- हल्के प्रसाद पिता उदय जीत प्रसाद 
    5:-चेतन गुरु पिता ओमप्रकाश गुरु


  2. 6:- सर्वेश वर्मा पिता पिता आर एम वर्मा 
    7:-निशांत गुरु पिता बीबी गुरु
    8:- प्रवीण भंडारी पिता वीरेंद्र भंडारी 
    9:- अंकित कुमार पिता आरडी कुमार


  3. 10:- सुनील कुमार पिता श्री राम कुमार 
    11:- जीत कुमार पिता ओम बहादुर सिंह 
    12:- योगेश चंदेल पिता रामलाल चंदेल 
    13:- कुणाल कापसे पिता कमल कापसे

  4. अपराधों पर नियंत्रण अवैध जुआ सट्टा शराब जैसे प्रकरणों में प्रभावी कार्यवाही करने में थाना प्रभारी रातीबड़, उप निरीक्षक जेपी त्रिपाठी ,उपनिरीक्षक पंकज कुशवाहा ,1164 प्रधान आरक्षक मोहन मोहन सिंह ,आरक्षक 208 आलोक तिवारी ,आरक्षक 2259 रोहित पंथी आरक्षक, आशीष दुबे की सराहनीय भूमिका रही