- मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल के माता मंदिर स्थित नगर निगम कार्यालय में आज दोपहर आयकर विभाग के छापेमार कार्रवाई से नगर निगम के दफ्तर में हड़कंप मच गया। बताया जा रहा है कि नगर निगम में आमजन से वसूले गये कर के दस्तावेजों और आयकर जमा करने में हेराफेरी के मामले की जानकारी मिली थी। जिसके तहत आयकर विभाग ने नगर निगम के दस्तावेजों का निरीक्षण किया।
दोपहर करीब 2 बजे माता मंदिर स्थित नगर निगम कार्यालय का गेट बंदकर दस्तावेजों की जांच की जा रही है अधिकारियों से मिली जानकारी के अनुसार नगर निगम और उनकी शाखाओं से प्राप्त कर समय से न जमा करने व कागजात में हेराफेरी को लेकर दस्तावेजों की जांच की जा रही। गड़बड़ी को लेकर अभी कुछ भी कहा नहीं जा सकता। दस्तावेजों की जांच के बाद मामले की स्पष्ट जानकारी मिलेगी।
आयकर विभाग कर न जमा करने वालों पर पहले भी छापेमार कार्रवाई की है। एक सर्वेक्षण में, आयकर अधिकारियों को केवल उन स्थानों में प्रवेश करने का अधिकार है, जिन्हें आपके व्यवसाय या पेशे का स्थान माना जाता है, जबकि एक खोज अभियान में, वे आपके आवासीय परिसर, वाहन, या किसी अन्य स्थान सहित किसी भी स्थान की खोज कर सकते हैं।
धारा 133 ए 2 ए इस खंड के तहत टीडीएस / टीसीएस प्रावधानों के अनुपालन की पुष्टि करने के उद्देश्य से सर्वेक्षण किया जाता है। लेकिन नकदी / स्टॉक या किसी भी अन्य मूल्यवान वस्तुओं की जांच या सत्यापन करने की कोई शक्ति नहीं होगी। आयकर विभाग में मिली शिकायतों और प्रमाणित आधार पर ही छापेमार कार्रवाई कर करता है। जिसमें दस्तावेजों का निरीक्षण किया जाता है।
नगर निगम के दफ्तर में आयकर विभाग का छापा, गेट बंदकर की जा रही जांच 21/11/2019