डेंगू की रोकथाम के लिए स्वास्थ्य मंत्री ने कलेक्टर और निगम आयुक्त से की चर्चा शहर में अब तक मिले 1200 से अधिक मरीज

  1. भोपाल में डेंगू का कहर कम होने का नाम नहीं ले रहा। अब तक शहर में डेंगू से पांच लोगों की मौत हो गई है। इसके अलावा डेंगू और बुखार से पीड़ित सैकड़ों लोग रोजाना अस्पतालों में भर्ती हो रहे हैं। डेंगू फैलाने को लेकर आज स्वास्थ्य मंत्री तुलसी सिलावट ने बढ़ते डेंगू मच्छर की रोकथाम के लिये कलेक्टर तरुण पिथोड़े और निगम आयुक्त बी विजय दत्ता से चर्चा की।


  2. खाली प्लाटों पर गंदगी दिखी तो होगी कार्रवाई
    नगर निगम आयुक्त विजय दत्ता ने कहा कि डेंगू को खत्म करने के लिए नगर निगम और स्वास्थ्य विभाग की टीम साथ मिल कर काम कर रही है। भोपाल के 13 जोनों पर विशेष अभियान के तहत कार्यवाही की जा रही। घर-घर जाकर टीमें सर्वे करेंगी, खाली प्लाटों पर गंदगी की निगरानी की जायेगी। सफाई नहीं होने पर नोटिस जारी कर जुर्माना वसूल किया जायेगा


 



  1. शहर में अब तक मिले 1200 से अधिक मरीज


  2. राजधानी भोपाल में अभी तक डेंगू पॉजीटिव मरीजों की संख्या 1200 से ज्यादा हो गई है। जबकि पिछले वर्ष नवंबर में यह आंकड़ा 738 था। स्वास्थ्य विभाग का मानना है कि इस बार डेंगू से शहर में एक भी मौत नहीं हुई है। लेकिन चार संदिग्ध मरीजों की जो मौत हुई है, उसे विभाग गिनती में शामिल नहीं कर रहा है। जबकि डेंगू मरीजों की संख्या लगातार बढती जा रही है।

  3. वहीं राजधानी से लगे रायसेन में भी एक सप्ताह पहले जहां डेंगू के मरीजों का आंकड़ा 74 था। वहीं अब डेंगू के मरीजों का आंकड़ा 84 पर जा पहुंचा है।