भोपाल में महिला आरक्षक से बलात्कार, सहकर्मी ने ही होटल में किया गंदा काम आरोपी पीछा करके कसता था फब्तियां, वीडियो वायरल करने की देता था धमकी

  1. भोपाल. टीटी नगर स्थित एक होटल में महिला कांस्टेबल से सहकर्मी द्वारा दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। दुष्कर्म से पहले आरोपी कांस्टेबल ने उसे होटल में पानी में नशीला पदार्थ मिलाकर पिलाया था। बाद में महिला कांस्टेबल से शारीरिक संबंध बना लिए। संबंध बनाने के बाद आरोपी लगातार उसका पीछा कर उसे परेशान कर रहा था। आरोपी से परेशान होकर पीड़िता ने टीटी नगर पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई थी। पुलिस ने आरोपी पर बलात्कार , छेड़छाड़, जान से मारने की धमकी के साथ ही अन्य धाराओं में प्रकरण दर्ज कर लिया है। फिलहाल आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार नहीं किया गया है।
    कार्यालय में पदस्थ है पीडि़ता 
    टीटी नगर पुलिस के अनुसार 21 वर्षीय पीड़िता पुलिस विभाग में कांस्टेबल है। वह डीआरपी लाइन में पदस्थ थी, तभी वहां पदस्थ कांस्टेबल आनंद गौतम से उसकी मुलाकात हो गई थी। पीड़िता वर्तमान में एक वरिष्ट अधिकारी के कार्यालय में पदस्थ है, जबकि आनंद गौतम नजीराबाद, विदिशा में पदस्थ था और विदिशा जिले में ट्रांसफर हो गया है।
    आरोपी ने ऐसे लिया झांसे में 
    पीड़िता का कहना है कि 15 जून 2019 को उसकी ड्यूटी शहर में लगी थी। इसी बीच उसकी वर्दी किसी कारण से गंदी हो गई। पहचान होने के कारण उसने आनंद से कहा था कि उसे घर जाकर वर्दी बदलना है। आनंद गौतम ने उसे कहा था कि होटल में वर्दी साफ कर लो। इसके बाद आरोपी उसे टीटी नगर के एक होटल में ले गया। पीड़िता चेजिंग रूम में वर्दी साफ करने के बाद बाहर निकली तो आनंद ने उसे पानी दिया था। पानी पीने के बाद पीडि़ता बेसुध हो गई। इस बीच आरोपी ने उससे शारीरिक संबंध बना लिए।
    अफसरों तक पहुंची थी बात
    पीड़िता का कहना है कि बदनामी के डर से उसने शिकायत नहीं की थी। इधर, आरोपी आनंद गौतम लगातार उसका पीछा कर उसे तंग कर रहा था और फब्तियां कसता था। कहता था कि वीडियो मेरे पास है वायरल कर दूंगा। परेशान होकर पीडि़ता ने वरिष्ठ अधिकारियों को जानकारी दी थी। इसके बाद मामला टीटी नगर थाने तक पहुंच गया।

  2.