*! मध्यप्रदेश में तेज बारिश के साथ-साथ डेंगू ने भी अपनी रफ्तार बना रखी है*!


भोपाल। बारिश के साथ ही डेंगू ने भी इस साल रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। लगातार बारिश के चलते सितंबर में डेंगू मरीजों की संख्या 380 तक पहुंच गई है। डेंगू मरीजों  की संख्या का यह रिकार्ड सिर्फ एक महीने का है। इसके पहले एक महीने में सबसे ज्यादा 288 मरीज अक्टूबर 2017 में मिले थे। सितंबर 2017 में डेंगू के 243 मरीज मिले थे। इस साल अब तक का आंकड़ा 380 तक पहुंच गया है
विशेषज्ञों के मुताबिक इस साल देर तक बारिश के चलते अक्टूबर-नवंबर में मरीजों की संख्या और बढ़ेगी। पिछले सालों के आंकड़े देखें तो डेंगू मरीजों की सबसे ज्यादा संख्या अक्टूबर में रहती थी। इस साल सितंबर में ही सारे रिकार्ड टूट गए हैं। अभी तक दिवाली के बाद मरीज कम होने लगते थे, पर इस साल नवंबर आखिर तक यही स्थिति रहने की उम्मीद है। गनीमत इस बात की है इस साल डेंगू होमोरेजिक फीवर  के केस नहीं हैं। डेंगू बुखार की इस अवस्था में मौत का डर भी रहता है।
डेंगू मरीज मिलने पर स्वास्थ्य विभाग  की टीम लार्वा सर्वे कर रही है। रोजाना करीब डेढ़ हजार घरों में लार्वा सर्वे किया जा रहा है। इममें 20 फीसदी घरों में लार्वा मिल रहा है। हर दिन 15 से 20 मकान मालिकों पर जुर्माना किया जा रहा है। सोनागिरी स्थित बीमा अस्पताल में लार्वा मिलने पर 10 हजार रुपए जुर्माना किया गया था। कई घरों में चौथी बार लार्वा मिला है, इसके बाद भी उन पर जुर्माना नहीं किया जा रहा है इसी के साथ स्वास्थ्य विभाग की चेतावनी अपने घरों में कहीं भी डेंगू को न पनपने दें डेंगू का लार्वा साफ पानी में ही होता है अपने घरों के कूलर और गमलों की भी सफाई करें