- दतिया| महिला काॅग्रेस महामंत्री के गंभीर आरोपों से घिरे दतिया शहर कांग्रेस अध्यक्ष सुरेश झाॅ पर शिकंजा कस गया है| इस मामले ने जहां पार्टी की भारी किरकिरी कराई है, और पीसीसी ने सुरेश झाॅ से जबाब मांगा है| अब कांग्रेस नेता के खिलाफ एफआईआर दर्ज की जायेगी| एडीजी डीपी गुप्ता ने महिला की फरियाद सुनने के बाद पुलिस अधीक्षक डी कल्याण को एफआईआर करने के निर्देश दिए हैं|
शुक्रवार को एडीजी डी पी गुप्ता दतिया पुलिस कार्यालयों का निरीक्षण करने पहुॅचे| इसी दौरान पुलिस द्वारा कार्यवाही न होने से परेशान महिला काॅग्रेस महामंत्री अपनी शिकायत लेकर उनके पास पहुंची और आई जी को रोते हुए 10 साल से लगातार हो रहे शारीरिक शोषण और 17 लाख रूपये ऐठे जाने की दर्द भरी दास्तान सुनाई और न्याय के लिए गुहार लगाई| इसके बाद उन्होंने दतिया पुलिस को कांग्रेस नेता सुरेश झा के खिलाफ एफआईआर के निर्देश दीये हैं|
गौरतलब है कि बीते दिनों शहर कांग्रेस अध्यक्ष सुरेश झा पर महिला कांग्रेस की जिला महामंत्री ने शारीरिक शोषण और जमीन दिलाने के नाम पर 17 लाख हड़पने का आरोप लगाया था। कांग्रेस नेत्री ने आरोप लगाते हुए कहा था कि झा ने जमीन देने के नाम पर मेरे साथ शारीरिक शोषण किया है साथ ही मेरे पैसे हड़प लिए। मामले को लेकर महिला कांग्रेस नेत्री ने जिला एसपी और पार्टी हाईकमान को लिखित शिकायत करते हुए कार्रवाई की मांग की थी। इस मामले में प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने भी सुरेश झा को कारण बताओ नोटिस जारी कर जवाब माँगा है|
दतिया जिला कांग्रेस अध्यक्ष सुरेश झा पर रिपोर्ट लिखने के आदेश