मेष, सिंह, धनु राशि :
आप थोड़े समय चलने वाले अस्थाई किस्म के संबंधों से ही संतुष्ट हो जाते हैं लेकिन अब आपमें भी सच्चा प्यार पाने की इच्छा जाग उठी है | आपको थोडा जल्दी गुस्सा आ जाता है | यह आपके सच्चा रिश्ता बनाने के रास्ते में बाधा का काम करता है अपने मूड के बदलावों पर नियंत्रण रखें और बहुत जल्द आपको किसी बहुत अच्छे व्यक्ति का साथ मिल सकता है |अगर आप विवाहित हैं तो आप और आपका पार्टनर एक जैसे मूड में होंगे। दिन सामान्य है। कोई उतार-चढ़ाव नहीं है पर प्यार, और जज्बात का सामान्य प्रवाह दोनों महसूस करें। आनंद करें।
वृष, कन्या, मीन राशि :
अगर आप अपने लिए बिलकुल परफेक्ट आदमी ढूँढना चाहते हैं तो न ढूँढें| कई बार हम फिल्मों में देखकर अपने मन में ऐसे लड़के या लड़कियों की तस्वीर संजो लेते हैं लेकिन सच में वैसे बंदे नही हो सकते | अगर आप भी यही कर रहे हैं तो आपकी खोज बेकार है | अगर आप अपनी अपेक्षाओं को जरा कम कर लें तो आपको अपनी रूचि का कोई मिल ही जाएगा |दोनों के बीच हाल की कुछ मनमुटाव के बाद आप एक दूसरे से फिर बंध गये हैं। आपने एक दूसरे को बेहतर समझा है और बातचीत की है। अपने पार्टनर की बात को तरजीह दें और ध्यान से सुनें। रिश्ता रास्ते पर आ जाएगा। उसे सहारा दें। यह आप दोनों को खुश रखेगा।
मिथुन, तुला, कुंभ राशि :
इस समय यह बहुत महत्वपूर्ण है कि आप अपने सम्बन्ध को निष्पक्ष होकर जांचें | क्या आप इसे अगले स्तर पर ले जाने के लिए तैयार हैं ? इस समय आपको पाने पार्टनर की बजाय अपनी भावनाओं पर ध्यान देना चाहिए और उस उलझन को दूर कर लेना चाहिए जो आपको सामान्य रूप से कई बार महसूस होती है अब आपको फैसला कर लेना चाहिए कि आप अपने सम्बन्ध को किस दिशा में ले जाना चाहते हैं |आप अपने पार्टनर के प्यार का सामर्थ्य जानेंगे और वे भी आपके बारे में ऐसा कर पाएंगे। पार्टनर शारीरिक, मानसिक और बौद्धिक रूप से आपको सन्तुष्ट करेगा। रोमांस की दृष्टि से दिन आपके लिए उत्तम है। मौके का फायदा उठाएं। लम्बे समय से रिश्ते में बंधी जोड़ियां रिश्ते के ठहराव की तारीफ करेंगी।
कर्क, वृश्चिक, मकर राशि :
आप प्यार के मामले में असामान्य रूप से आक्रामक रहेंगे | इससे आपके पार्टनर को काफी अचरज होगा क्योंकि उसने अधिकतर आपको बहुत ही जेंटल और रोमांटिक मूड में ही देखा है | लेकिन उन्हें आपका नया स्टाइल भी काफी पसंद आएगा और वे आपके लिए उपयुक्त पार्टनर साबित होंगे | अपने सम्बन्ध के अलग अलग रूपों को एक्स्प्लोर करें | आपको अचरज भी होगा और ख़ुशी भी |आप का प्यार दिन-प्रति-दिन अपने पार्टनर के लिए गहराता जा रहा है, ऐसा आप महसूस करेंगे। हवाई कल्पना में ना उड़कर यथार्थ से जुड़े रहें। वैसे अपने को इस पार्टनर के सामने खुलकर पेश करें। यह आपके लिए बहुत अच्छा पार्टनर साबित हो सकता है। फिर भी बहुत आगे बढ़ने से परहेज करें।
18 अक्टूबर से 30 अक्टूबर तक प्रेम भाग्यफल जानें क्या लिखा है आपकी किस्मत में