नगर निगम ने 25 दिवसीय कर्मचारियों को बनाया बंधु हुआ मजदूर बिना वेतन

भोपाल : नगर निगम कर्मचारी खासे परेशान हैं और तरह तरह की बातें भी कर रहे हैं क्योंकि आज दिनांक11/9/तक नगर  निगम निगम कर्मचारियों की पेमेंट नहीं हुई सबसे बुरा हाल 25 दिवसीय कर्मचारियों का है कि हर महीने इनकी सैलरी किसी ना किसी बहाने से लेट हो जाती है 25 दिवसीय से कर्मचारी काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है जबकि भोपाल नगर निगम में हर जोन में देखा जाए सबसे ज्यादा काम 25 दिवसीय कर्मचारी ही कर रहे हैं और इन्हीं मेहनतकश मजदूरों की पेमेंट समय सीमा पर नहीं दी जाती जबकि भोपाल नगर निगम की रीढ़ की हड्डी 25 दिन  कर्मचारी है सैलरी न मिलने से कर्मचारियों में हाहाकार मचा है अब देखना यह है निगम इनको कब तक पेमेंट करता है जबकि एक कर्मचारी ने नाम ना छापने की शर्त पर बताया है कि हर महीने यही हाल है दो 2 महीने पेमेंट नहीं होती हम लोगों को कर्ज लेकर अपना परिवार चलाना पड़ता है